MP Dharmendra Yadav becomes petroleum committee member
सांसद धर्मेन्द्र यादव के स्थायी समिति सदस्य बनने पर हर्ष व्याप्त
केंद्र सरकार ने अलग-अलग विभागों में समितियों का गठन किया है। जिसमें सांसदों को जिम्मेदारी सौंपी है। जिसमें समाजवादी पार्टी के मुख्य सचेतक व सांसद आजमगढ़ धर्मेंद्र यादव को संसद में पेट्रोलियम व नैचुरल गैस की स्थायी समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है। इससे पहले इन्हें संसद की सबसे महत्वपूर्ण समितियों में से एक लोक लेखा समिति का सदस्य भी नामित किया जा चुका है।
समाजवादी पार्टी के मुख्य सचेतक एव सांसद धर्मेन्द्र यादव को संसद में पेट्रोलियम व नैचुरल गैस की स्थायी समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है। इसकी जानकारी आम होने के बाद से जनपदीय समर्थकों में हर्ष व्याप्त है। बतादें इससे पहले इन्हें संसद की सबसे महत्वपूर्ण समितियों में से एक लोक लेखा समिति का सदस्य भी नामित किया जा चुका है। इसके तहत स्थानीय सपा समर्थको ने शनिवार को खुशी का इज़हार किया
बता दें, धर्मेंद्र यादव समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख नेता हैं, जो उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से सांसद रहे हैं और बदायूं जिले से भी उनकी मजबूत राजनीतिक पकड़ रही है। वह सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के भतीजे और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चचेरे भाई हैं।