MP Dharmendra Yadav will be in Azamgarh next week
मंगलवार से रविवार तक आजमगढ़ क्षेत्र मैं रहेंगे सांसद श्री धर्मेंद्र यादव
आजमगढ़ से समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेन्द्र यादव अगले सप्ताह आज़मगढ़ में रहेंगे। इस दौरान विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों के आवास पर जायेंगे एवं समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं व समर्थकों को संबोधित भी करेंगे। सांसद धर्मेंद्र यादव आम जनता की समस्याओं को भी सुनेंगे। सांसद के आने की भनक लगने से कार्यकर्ता उत्साहित नजर आ रहे हैं।
माननीय धर्मेन्द्र यादव, सांसद लोक सभा क्षेत्र-आजमगढ़ दिनांक 08.07.2024 को जनपद में पहुँचेगें तथा दिनांक 09.07.2024 से 14.07.2024 तक जनपद में प्रवास कर अपने संसदीय क्षेत्र में जनसम्पर्क एवं भ्रमण करेंगे, जिनका कार्यक्रम निम्नवत् है-
कार्यक्रम
09.07.2024 – 10:00 -विधान सभा गोपालपुर में भ्रमण एवं कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में भाग लेंगे।
10.07.2024- 10:00- विधान सभा सदर में भ्रमण एवं कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में भाग लेंगे।
11.07.2024- 10:00- विधान सभा मुबारकपुर में भ्रमण एवं कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में भाग लेंगे।
12.07.2024- 10:00- मा० राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के निर्देश पर जिला पार्टी द्वारा आयोजित पी०डी०ए० वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लेंगे। स्थान- कुँवर सिंह उद्यान, आजमगढ़।
11:00- पार्टी विधायकों के साथ अधिकारियों से वार्ता।
01:00- कलेक्ट्रेट बार एसोशिएन द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में भाग लेंगे।
13.07.2024- 10:00- विधान सभा सगड़ी में भ्रमण एवं कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में भाग लेंगे।
14.07.2024- 10:00- विधान सभा मेंहनगर में भ्रमण एवं कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में भाग लेंगे।